दीपनगर रोड स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित 21वें भारत रंग महोत्वस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देत?
गरीबी, दिव्यांगता और भेदभाव को मात देकर भी जीत हासिल की जा सकती है। इसके लिए जज्बा होना जरूरी है।
रिस्पना पुल स्थित संस्कृति विभाग के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में आयोजित 21वें भारत रंग महोत्सव के चौथे दिन लिटिल अर्थ स्कूल ऑफ थिएटर, पलक्कड़ के रंगकर्मियों ने मलयालम भाषा रचित नाटक बोलिवियन स्टार्स का मंचन किया। नाटक में फुटबाल के सात खिलाड़ी होते हैं। जिन्हें दिव्यांग, काले, मोटे, लड़की और गरीब होने के कारण अक्सर समाज ताने देता रहता था। फिर भी ये सभी फुटबाल खिलाड़ी इसे नजरअंदाज कर फुटबाल मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करते हैैं। नाटक में टीम के कप्तान की भूमिका सुरेश, खिलाड़ी मैरोडोना का जिष्नु, बालन का अखिल, सैनुद्दीन का मोहित, संजुत्तन का संजय शंकर, हिकमत का अब्दुल मजीद, बेबीकुट्टड्ढन की भूमिका सावित्री ने अदा की।
रंग महोत्सव में आज
रंग महोत्सव में सोमवार को बांग्लादेश की प्राच्यनाट रंगमंच के कलाकार ट्रेजडी ऑफ पलाशबाड़ी नाटक का मंचन करेंगे।