फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विक्की पंवार बने श्रीदेव सुमन विवि छात्र महासंघ के अध्यक्ष

Tue, 06 Oct 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के छात्र विक्की पंवार ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चकराता खारसी गांव निवासी विक्की ने 45 में से 42 मत हासिल कर जौनसार-बावर से इस पद पर पहुंचने वाले पहले छात्र नेता बनने का गौरव हासिल किया। विक्की की जीत के बाद पछवादून और जौनसार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद विक्की ने कहा कि यह हर छात्र की जीत है। वह विश्वविद्यालय से संबद्ध 65 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की समस्याओं, शैक्षणिक सुधार और छात्र हितों के लिए काम करेंगे। विक्की की जीत को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर और राकेश उत्तराखंडी समेत क्षेत्र के छात्र प्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें