फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। दुकान से नकदी और बाइक चोरी के आरोप में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल दूसरे युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं। बीते 29 मार्च को चोरों ने खुशहालपुर में हाईवे किनारे स्थित जयदीप राणा के ढाबे का चैनल और शटर तोड़कर छह हजार की नकदी, इंडक्शन चूल्हा, टोंटी आदि चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बीते सोमवार की रात शीतला नदी के कच्चे रास्ते से अनिल राठौर निवासी बरोटीवाला को चोरी की बाइक और दो हजार नकदी के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि नशे में अपने साथी छोटा निवासी तीपरपुर, थाना सहसपुर के साथ मिलकर ढाबे में चोरी की थी। उसने यह भी खुलासा किया कि धर्मावाला चौक से भी बाइक चोरी की थी। इस संबंध में विवेक विहार हरबर्टपुर निवासी जितेंद्र नेगी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि अनिल राठौर शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। वह पूर्व में भी हत्या, लूट, गैंगस्टर, दुष्कर्म जैसे कई अपराधों में शामिल रहा है। उस पर विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें