सेलाकुई। वन विभाग ने अवैध खनन में शामिल चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक बुल ट्रैक्टर को सीज कर दिया। देहरादून वन प्रभाग की झाझरा रेंज के रेंज अधिकारी दीक्षा भट्ट को सूचना मिली थी कि रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में स्थित स्वारना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर उन्होंने अलग-अलग टीमों का गठन कर बीते सोमवार की रात करीब 12 बजे स्वारना नदी की घेराबंदी की। कार्रवाई करीब दो घंटे चली। वनकर्मियों ने घेराबंदी कर अवैध खनन से लदे चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। मौके से एक बुल ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। इससे ट्रालियों में खनन सामग्री को भरा जा रहा था। रेंज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहनों को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। अवैध खनन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएफओ को भेज दी गई है।