फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू , FRI के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

Mon, 23 Apr 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वैंकेया नायडु
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज के बजाय अब बुधवार को दून पहुंचेंगे। सोमवार शाम अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। इससे पहले उन्हें मंगलवार शाम को दून पहुंचना था और फिर राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद एफआरआई के दीक्षांत समारोह में भाग लेना था। अब वे बुधवार सुबह दून पहुंचकर सीधे एफआरआई के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

विज्ञापन


 पुलिस-प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को मंगलवार शाम छह बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचना था। उपराष्ट्रपति जबलपुर से सीधे दून पहुंच रहे थे, लेकिन अब वे बुधवार सुबह ही दून पहुंचेंगे।

इसके बाद करीब 10 बजकर 45 मिनट पर वे एफआरआई पहुंचेंगे और फिर वहां से दोपहर 12 बजे जीटीसी हेलीपैड के लिए वापसी करेंगे। जीटीसी हेलीपैड से 12 बजकर 20 मिनट पर हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट आएंगे, जिसके बाद 12 बजकर 45 मिनट पर उनका विमान अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें