फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपने आचरण का भी ख्याल रखें अधिकारी'

Wed, 03 Sep 2014 10:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी देहरादून स्थित आईएमए और एफआरआई में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा अधिकारियों को कार्यप्रणाली के साथ आचरण का भी ख्याल रखना चाहिए। आचरण पर भी सभी की नजर रहती है।

आईएएस अधिकारियों की ली क्लास
अधिकारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से अपनी सेवाओं का निर्वहन करना चाहिए। अंसारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पोलो ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 88वें बैच के आईएएस अधिकारियों के फाउंडेशन कोर्स को संबोधित किया। करीब डेढ़ घंटे तक आईएएस अधिकारियों की क्लास ली।

उपराष्ट्रपति ने देश के नौकरशाहों को कई टिप्स दिये। कहा मौजूदा दौर में वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। ऐसी परिस्थिति में ब्यूरोक्रेट्स अपनी भूमिका बखूबी निभाए। देश को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अधिकारी कारगर योजनाएं तैयार करें।
विज्ञापन


समाज के दबे, कुचले और असहाय लोगों को केंद्र में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन करें। उपराष्ट्रपति का अकादमी के निदेशक राजीव कपूर ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत, काबीना मंत्री दिनेश धनै और पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने मसूरी आगमन पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में मिनिस्टर इन वेटिंग में शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार शामिल थे। भोजन लेने के बाद उपराष्ट्रपति डेढ़ बजे पोलोग्राउंड से जौलीग्रांट के लिए लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें