उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के तीस नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मंथन किया। सूत्रों के मुताबिक उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू तीस नवंबर को यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
उप राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से आईएमए परिसर पहुंचेंगे। यहां से उन्हें सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल ले जाएगा। इसी कड़ी में एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने मंगलवार को एसपी सिटी श्वेता चौबे और एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य के साथ आईएमए और यूपीईएस कालेज का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की।
उन्होंने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात को वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए समय से यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। वीआईपी रूट का निरीक्षण कर संभावित कटो पर बैरियर लगाने के निर्देश दिए।