भारत आए रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस उनके मुल्क भेजने समेत यहां निवास कर रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जुलूस निकाल कर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर म्यांमार से भगाए जा रहे रोहिंग्यों को देश में शरण न देने की मांग की है। प्रदर्शकारियों ने आरोप लगाया कि रोहिंग्या मुसलमान दशकों से म्यांमार को विभाजित करने की मांग कर रहे हैं।
वे वहां पर आतंकवाद पर्याय बने हैं। उन्होंने शांतिप्रिय बौद्धों पर बर्बर अत्याचार किए। रोहिंग्या मुसलमान आतंकी गतिविधियों में भी शामिल रहे। मौजूदा वक्त रोहिंग्या बर्मा को तोड़ने के लिए जंग कर रहे हैं।
प्रदर्शन में विहिप कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, विभाग संयोजक विकास वर्मा, महानगर गौ सेवा प्रमुख संजीव बालियान, दुर्गा वाहिनी गढ़वाल संयोजिका भावना शर्मा, कुलदीप स्वेडिया, शुभम प्रजापति, विजेंद्र नेगी, उमेश चानना, महेंद्र नेगी, समय शर्मा, कमल बिजल्वाण, मुकेश आनंद, गोली चौहान, राजेंद्र राजपूत, सुरेंद्र नौटियाल, मनोज तोमर, रोहित मौर्या, संदीप वाधवा, विजय गुप्ता, आशू चौहान सागर, ओम उपाध्याय, शंकर आनंद, नरेंद्र गौड़, दर्शन लाल भंभ, विशाल कुमार, अन कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।