मसूरी। मसूरी में लायंस क्लब मसूरी हिल्स की ओर से रविवार को आयोजित बुजुर्गों सम्मान समारोह में मैंगो पार्टी का आयोजित किया। इस दौरान क्लब की ओर से बुजुर्गों को शॉल और मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र गोयल और सचिव अनुज तायल ने कहा कि बुजुर्ग नौजवानों के लिए मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे में बुजुर्गों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर आम महोत्सव में विभिन्न किस्मों के आमों का स्वाद लोगों ने लिया। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, राजीव गोयल, शिव अरोड़ा, डॉ. हरिमोहन गोयल, सुरेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष आर्यन माथुर, माधुरी शर्मा, विवेक बहुगुणा, नरेश आनंद, विरेंद्र राणा, मधुलिका माथुर, प्रवीण गुप्ता, मोनिका आदि मौजूद रहीं।