फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों की नुमाइश बने रोजगार मेले, डेढ़ साल में हुए 34 मेलों में 17.50 फीसदी को ही मिली नौकरी 

Fri, 02 Nov 2018 02:15 PM IST
चयन राजपूत , अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
Job
विज्ञापन

नौकरी की आस में रोजगार मेलों में पहुंचने वाले बेरोजगार युवाओं को एक अदद नौकरी के लिए तरसना पड़ रहा है। नौकरी न मिलने से यह रोजगार मेले सिर्फ बेरोजगारों की नुमाइश भर बनकर रह गए हैं। जिले में डेढ़ साल में आयोजित 34 रोजगार मेलों में 19,140 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया लेकिन सिर्फ 3351 को रोजगार मिल सका। यानी करीब साढ़े 17 फीसदी युवाओं को ही रोजगार मिल सका है।

विज्ञापन


जिला सेवायोजन कार्यालय हर माह मॉडल कॅरिअर सेंटर के तहत रोजगार मेला आयोजित करता है। इसमें बेरोजगार युवाओं के लिए कांउसलिंग भी करवाई जाती है। पिछले डेढ़ साल में सिर्फ साढ़े 17 प्रतिशत युवाओं को नौकरी मिलने का आंकड़ा बेहद चिंताजनक है।

मॉडल कॅरिअर सेंटर की शुरुआत 23 जनवरी 2017 में की गई। सेवायोजन कार्यालय ने मेलों में प्रतिभाग कर चुके 19,140 बेरोजगार युवाओं में से 7,759 छात्र-छात्राओं को शॉट लिस्ट किया था। इनमें से सिर्फ 3,551 युवाओं को रोजगार मिल सका। शेष युवाओं को रोजगार के लिए विभिन्न कंपनियों में सीवी लेकर भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जो छात्र-छात्राएं कंपनी में जॉब करने के लिए योग्य होते हैं, सिर्फ उन्हीं का चयन होता है। कुछ युवा मॉडल कॅरिअर सेंटर के रोजगार मेले में भाग तो ले लेते हैं लेकिन वह कंपनी के लिए योग्य नहीं होते। इसलिए सिर्फ 3,551 योग्य युवाओं को रोजगार मिला है।  
विज्ञापन

- नारायण सिंह दरम्वाल, जिला सेवायोजन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें