मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पांच, छह व सात अप्रैल को कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अभी तापमान सामान्य के करीब या दो डिग्री तक अधिक है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में तापमान काफी अधिक बढ़ने के आसार हैं।
चुनाव प्रचार में निकल रहा पसीना
प्रदेश में तापमान में बढ़ोत्तरी होने से चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और प्रचारकों को पसीना बहाना पड़ सकता है। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में जहां प्रचार के लिए पैदल सफर तय करना पड़ता है, वहां बढ़ती गर्मी राजनेताओं की परीक्षा लेगी। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं के पहुंचने का कार्यक्रम है।