फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खतरे से खाली नहीं अगले 48 घंटे, इन छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 24 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 24 और 25 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार छह जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 25 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन


विशेषकर राजधानी देहरादून, हरिद्वार पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, शासन ने बुधवार को ही सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए थे। आपदा परिचालन केंद्र ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने और एसडीआरएफ  और अन्य एजेंसियों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

rain in dehradun
इसके अलावा बंद सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि, सीपीडब्ल्यूडी, बीआरओ और पीएमजीएसवाई समेत अन्य एजेंसियों को भी तैयार रहने को कहा गया है।

हल्द्वानी शहर में बृहस्पतिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इसके चलते हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री अधिक रहा।

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें