फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खतरे के निशान पर बह रही गंगा, 24 घंटे आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

लगातार दो दिन से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटों को दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों में बहुत भारी बारिश होगी।

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग निदेशक के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में बारिश कम हो सकती है।
 

विज्ञापन

गंगा का जलस्तर सुबह को चेतावनी निशान पर

ganga
पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर सुबह को चेतावनी निशान 293 मीटर तक रहा तो शाम को कम हो गया। अधिकारियों की माने तो रविवार की रात को गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है। वहीं लगातार बारिश होने से तटवर्तीय क्षेत्रों के निवासियों में हड़कंप मचा हुआ है।  

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से रविवार की सुबह को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान 293 मीटर था। गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से गंगा के तटवर्तीय क्षेत्रों में हड़कंप मचा रहा। लेकिन शाम होने तक गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की गिरावट आ गई।

इससे गंगा का जलस्तर 292.80 मीटर दर्ज किया गया। इससे लोगों को कुछ राहत रही, लेकिन आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने पहाड़ों में रही बारिश से और गंगा की सहायक बरसाती नदियों में पानी आने से गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है। वहीं जिला प्रशासन की टीम लगातार गंगा के जलस्तर पर निगाहें बनाए हुए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें