फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में रविवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट, खतरे भरे रहेंगे 24 घंटे

Sat, 21 Jul 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शासन को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। विभाग ने चारधाम यात्रा समेत अन्य यात्रा मार्गों पर भी अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में रविवार को बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। रविवार को लगभग पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल क्षेत्र में विशेष तौर पर बारिश हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश से ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में एडवाइजरी जारी कर सरकार को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि बारिश से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके। उन्होंने चारधाम, कैलास मानसरोवर यात्रियों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें