बुधवार को उत्तराखंड में हुई बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। लेकिन परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बेहद भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। वहीं विभागीय रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी मात्रा में बारिश हुई। विशेषकर रुड़की, बड़कोट और चमोली में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
बुधवार को राज्यभर के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बड़कोट और चमोली में 50 मिमी से अधिक बारिश हुई।