उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह राजभवन के लिए रवाना हुए।
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एफआरआई पहुंच गए। समारोह में कुल 53 आईएफएस पासआउट हुए, जिनमें 2 विदेशी भी शामिल हैं। अकादमी से अब तक 14 मित्र राष्ट्रों के 353 वन अधिकारी पास आउट हो चुके हैं। आज पासआउट होने वालों में सबसे ज्यादा 7 राजस्थान के अधिकारी हैं।
इससे पहले एयरपोर्ट पर राज्यपाल डॉ. केके पॉल , मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए चले गए। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से राजभवन पहुंचे। सुबह साढ़े 10 बजे उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के कार्यक्रम में शिरकत की। एफआरआई के दीक्षांत समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बुधवार को देहरादून के एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे । उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आगमन को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कड़ी चौकसी रखी गई थी। बाद में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सड़क मार्ग से ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सवा एक बजे पहुंचे और कुछ देर बाद दिल्ली चले गए। उपराष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा था। जौलीग्रांट से देहरादून आवाजाही के दौरान सड़क को जीरो जोन कर दिया गया था। दोपहर में उपराष्ट्रपति के वापस लौटने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।