फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नहर क्रासिंग कार्य के चलते 12 घंटे बाधित रहेगा लांघा-विकासनगर मोटरमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
I-नहर के क्रासिंग के लिए डाले जाएंगे पाइप, बरोटीवाला तिराहे के समीप होना है कार्य
विज्ञापन

I

I
I

I-सोमवार की शाम छह बजे मंगलवार सुबह छह तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाहीI

सिंचाई नहर के क्रासिंग कार्य के चलते सोमवार की शाम छह से मंगलवार की सुबह छह बजे तक लांघा-विकासनगर मोटरमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सिंचाई विभाग ने निर्माण कार्य की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्रासिंग का कार्य बरोटीवाला तिराहे के समीप किया जाना है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सिंचाई विभाग खंड विकासनगर ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से लक्खनवाला और जामनखाता नहर के करीब ढाई-ढाई किमी हिस्से को शिफ्ट करने का कार्य कर लिया है। साथ ही नहर के किनारे सड़क का चौड़ीकरण भी हो गया है। अब बरोटीवाला के निकट नहर को लांघा-बरोटीवाला मोटरमार्ग के बीच से क्रॉस कराने का कार्य शेष रह गया है।
विज्ञापन




सहायक अभियंता मुकेश बहुगुणा ने बताया कि सड़क की खोदाई कर एक मीटर व्यास के पाइप डाले जाने हैं। उन्होंने बताया कि पहले नहर सड़क के बीचोबीच से होकर गुजर रही थी। इस कारण सड़क की चौड़ाई सात से आठ फिट थी। अब नहर को एक तरफ शिफ्ट कर दिया गया है। इसलिए इसकी चौड़ाई 20 फीट हो गई है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।





Iदो हाईवे को जोड़ता है मोटरमार्गI



मोटरमार्ग लांघा औद्योगिक क्षेत्र और दर्जनों गांवों को दून-पांवटा और दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। मार्ग के बंद होने के कारण लोगों को वाया हरबर्टपुर होकर चार से पांच किमी का लंबा सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iलोगों को परेशानी न हो इसके लिए रात का समय निर्माण के लिए चुना गया है। पूर्व में इसकी सूचना दे दी गई है। मंगलवार की सुबह छह बजे से पहले निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
I

I-रघुवीर सिंह गुसांई, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग खंड विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें