फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: भारी मलबे में फंसा वाहन, तेज बारिश से नंदप्रयाग मार्ग पर बंद, 80 से ज्यादा गांवों की आवाजाही मुश्किल

Thu, 26 Jun 2025 02:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर( चमोली)

सार

नंदानगर ब्लॉक के 80 से अधिक गांवों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क पर मलबा इतना भारी है कि एक वाहन भी इसकी चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
मलबे में फंसा वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार रात को हुई तेज बारिश से चमोली जिले के नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग पर मंगरोली गांव के पास भारी मलबा आ गया। मलबा करीब 100 मीटर हिस्से में फैला हुआ है, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन


इस मार्ग के बंद होने से नंदानगर ब्लॉक के 80 से अधिक गांवों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क पर मलबा इतना भारी है कि एक वाहन भी इसकी चपेट में आ गया है।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag Accident: मेरे मम्मी पापा कहां हैं?...बदरीनाथ ये क्या करा आपने...मासूम की चीख से कांप उठा कलेजा

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल मलबा हटाने की मांग की है ताकि लोगों को आवश्यक सेवाएं मिल सकें। विभागीय टीम मलबा हटाने के प्रयास में जुटी है। बारिश के कारण लगातार सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें