फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Robbery: पूछताछ में गैंग के गैंग लीडर ने किए कई खुलासे, बताया भागने के लिए कैसे करते थे प्लानिंग

Fri, 17 Nov 2023 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

दून पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि किसी घटना को करने से पूर्व बदमाश भागने के लिए 40-50 किलो मीटर की दूरी पर अलग-अलग वाहनों को खड़ा कर देते थे।
विज्ञापन
देहरादून में डकैती - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई डकैती में शामिल बिहार के सुबोध गैंग के गैंग लीडर सुबोध कुमार से पूछताछ में दून पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। महाराष्ट्र लातूर पुलिस ने सुबोध को कस्टडी रिमांड पर लिया था। जिसके बाद दून पुलिस ने वहीं पहुंचकर गैंग लीडर सुबोध कुमार से पूछताछ की थी।

विज्ञापन


दून पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि किसी घटना को करने से पूर्व बदमाश भागने के लिए 40-50 किलो मीटर की दूरी पर अलग-अलग वाहनों को खड़ा कर देते थे। वाहन चालकों को केवल दो से तीन व्यक्तियों अथवा उनकी की ओर से दिए गए सामान को पूर्व निर्धारित स्थान तक छोडने मात्र की जानकारी दी जाती थी। इसके अतिरिक्त घटना में शामिल बदमाशों को भी एक-दूसरे के नाम व घटना में उनके रोल के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी जाती थी।

यह इसलिए किया जाता है जिससे घटना के दौरान किसी के पकड़े जाने पर वह अन्य लोगों के संबंध में और कोई जानकारी न दे पाए। गिरोह के सदस्य लूटे गए माल को नेपाल में 70 प्रतिशत कीमत में बेचकर नकद पैसा ले लेते थे। घटना के कुछ समय बाद मामला थोड़ा शांत होने पर पैसों को बांट लिया जाता था।
विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel Collapse: कांग्रेस ने लगाए आरोप, परिजनों ने भी उठाए सवाल, ये थे सरकार के प्लान-ए-बी-सी

पूछताछ में पता चला कि सुबोध गिरोह ने पश्चिम बंगाल के रायगंज में रिलायंस शोरूम में करोड़ों रुपये के आभूषण, बड़ानगर में मणप्पुरम गोल्ड में 11 करोड़ कीमत का सोना, आसनसोल में मुथूट फाइनेंस में 14 करोड़ का सोना, महाराष्ट्र के सांगली में रिलायंस शोरूम में 14 करोड़ के आभूषण, नागपुर में मन्नापुरम गोल्ड में 15 करोड़ का सोना, मध्य प्रदेश के कटनी में मणप्पुरम गोल्ड से आठ करोड़ कीमत का सोना, राजस्थान में उदयपुर में मणप्पुरम गोल्ड से 12 करोड़ का सोना, भिवाड़ी में एक्सिस बैंक से 90 लाख कैश तथा 30 लाख का सोना लूटा था। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों में भी लूट व डकैती की घटनाओं को गैंग की ओर से अंजाम दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रिंस पहले भी जा चुका है जेल
डकैती में चिह्नित बदमाश प्रिंस पानापुर बिहार का रहना वाला है। उसके पिता शिवनाथ सिंह कठुआ जम्मू में सुलभ शौचालय में काम करते हैं। उसकी मां की दो साल पहले मौत हो गई। उसने गांव से ही 12वीं पास की है। वह वर्ष 2018 में हाजीपुर कोर्ट में किसी अपराधी पर गोली चलाने के मामले में जेल जा चुका है। उसकी एक महिला मित्र भी है। छोटी दीपावली की रात को प्रिंस और दूसरा चिह्नित बदमाश विक्रम रात को अपने-अपने घर आए थे। लगभग दो घंटे घर में रहने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से चले गए। विक्रम भी उसी गांव का है। दोनों दोस्त हैं। दोनों एक ही इंस्टाग्राम आईडी का प्रयोग करते हैं। दून पुलिस को यह बात प्रिंस के एक रिश्तेदार सुडडू कुमार निवासी बिहार से पूछताछ में पता चली। सुड्डू दीपावली पर प्रिंस के घर में मौजूद था।

दिल्ली स्थित ठिकाने पर दून पुलिस ने दी दबिश
बदमाश प्रिंस और सुबोध के दिल्ली के रोहिणी में ठिकाने होने की पुलिस का पता चली। पुलिस ने उनके रोहिणी स्थित एक फ्लैट पर दबिश दी। हालांकि दोनों वहां से फरार हो गए, लेकिन पुलिस के मुताबिक वहां से दून में हुई लूट की घटना के अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें