पटेलनगर पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से स्कूटी भी बरामद कर ली है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घटना 18 मार्च की है। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर बताया था कि घर के बाहर से किसी ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मंडी इलाके से युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।