दोपहर ढाई बजे हनुमान चट्टी के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब दस मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे में ठाकुर देवेंद्र सिंह (52), बीकू (42) पुत्र छोटे लाल, अंकिता (24) पुत्री देवेंद्र ठाकुर, निवासी सब्जी मंडी चौक, मोती बाजार हरिद्वार और पूनम कुकरेजा (55) पत्नी बृजमोहन कुकरेजा, श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बदरीनाथ थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जेपी कंपनी, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम के 108 सेवा वाहन से घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। नौ यात्री चोटिल हुए हैं।