फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में भंडारा लगाकर लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, चार घायल

Sun, 17 Nov 2019 08:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ

सार

  • हनुमान चट्टी में खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर, चार गंभीर घायल 
  • बदरीनाथ धाम में निशुल्क भंडारा लगाकर हरिद्वार लौट रहे थे तीर्थयात्री 
विज्ञापन
हादसे के बाद राहत बचाव कार्य करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में भंडारा लगाकर लौट रहे हरिद्वार के तीर्थयात्रियों का वाहन हनुमान चट्टी में अनियंत्रित होकर दस मीटर नीचे खाई में जा गिरा। 

विज्ञापन


वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों को गंभीर घायल हैं, जबकि नौ चोटिल हैं। सभी को 108 सेवा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया।

बदरीनाथ धाम के ताकेत पार्किंग में निशुल्क भंडारा कराने के बाद हरिद्वार के तीर्थयात्री टेंपो ट्रेवलर्स से वापस लौट रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे हुआ हादसा

दोपहर ढाई बजे हनुमान चट्टी के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब दस मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे में ठाकुर देवेंद्र सिंह (52), बीकू (42) पुत्र छोटे लाल, अंकिता (24) पुत्री देवेंद्र ठाकुर, निवासी सब्जी मंडी चौक, मोती बाजार हरिद्वार और पूनम कुकरेजा (55) पत्नी बृजमोहन कुकरेजा, श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए।

बदरीनाथ थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जेपी कंपनी, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम के 108 सेवा वाहन से घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। नौ यात्री चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें