फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Wed, 28 Aug 2013 07:20 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी के करीब 20 किलोमीटर आगे सिला-सरोना मार्ग पर नया गांव के पास महेंद्रा पिकअप लोडर के खाई में गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को सीएमआई देहरादून में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों में कोेहराम मचा है, गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देर रात हुआ हादसा
मंगलवार देर रात हुए हादसे में सरोना गांव निवासी मोर सिंह जवाडी (33) पुत्र नारायण सिंह और धर्मेंद्र रावत (32) पुत्र सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। बीर सिंह पुत्र इतवार सिंह गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्रा पिकअप लोडर में गांव से अदरक देहरादून भेजा गया था। शाम को पिकअप में सीमेंट और अन्य सामान लेकर गांव के पांच लोग लौट रहे थे।

गांव में मातम छाया
जन्माष्टमी के पर्व पर हुए हादसे के बाद से गांव में मातम छा गया है। मृतकों का सिविल अस्पताल लंढौर में पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे की खबर लगते ही बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें