फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी के गज्जी बैंड के पास सड़क से नीचे गिरा वाहन, पांच घायल

Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को मसूरी-दून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर चोटों के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में सवार पांचों युवकों को बाहर निकाला। घायलों में गाजियाबाद निवासी उज्ज्वल त्यागी (19) और चिराग त्यागी शामिल हैं। मुजफ्फरनगर निवासी अभिषेक त्यागी, यश त्यागी (20) और हनी त्यागी (20) भी घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उज्ज्वल त्यागी को गंभीर चोटों के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पांचों युवक मसूरी घूमने आए थे। बुधवार को मसूरी से घूमने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गज्जी बैंड के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया। पुलिस ने बचाव कार्य पूरा करने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें