मंत्री ने बताया कि 5057 लाभार्थियों को फरवरी महीने की धनराशि कुल एक करोड़ 51 लाख 71 हजार रुपये भेजे गए। जबकि मार्च महीने के लिए कुल 5025 लाभार्थियों को एक करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजे गए।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 5057 बच्चों के खातों में डीबीटी के माध्यम से तीन करोड़ दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि भेजी।
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा, कोविड के दौरान कई बच्चों ने अपने माता-पिता या फिर दोनों में से किसी एक को खो दिया था। सरकार ने इन बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए उनके लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की। जिसके तहत हर महीने बच्चों के खाते में तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाती है। इसके अलावा इन बच्चों को अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।
मंत्री ने बताया कि 5057 लाभार्थियों को फरवरी महीने की धनराशि कुल एक करोड़ 51 लाख 71 हजार रुपये भेजे गए। जबकि मार्च महीने के लिए कुल 5025 लाभार्थियों को एक करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजे गए।
मंत्री ने कहा, इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं। कार्यक्रम में सीपीओ अंजना गुप्ता, डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।