महिलाओं के लिए अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत दो मई को विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में महिलाएं करियर संबंधी चिंता, पढ़ाई, विवाह के योग जैसे अहम सवाल लेकर महिलाएं प्रश्न कुंडली के माध्यम से जवाब पा सकेंगी। यह अवसर पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाली 250 महिलाओं को मिलेगा।
दो तारीख को महिलाओं के लिए विशेष सत्र के अलावा किसी को भी सेमिनार में परामर्श का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके लिए आप अमर उजाला के नंबर 9675201318 पर कॉल कर अपना नाम और फोन नंबर बताकर पंजीकरण करा सकते हैं।
निशुल्क है ज्योतिष महाकुंभ
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ पूर्ण रूप से निशुल्क है। अगर कोई भी व्यक्ति आपसे इस महाकुंभ में परामर्श के लिए शुल्क मांगता है तो बिल्कुल न दें।
मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर रोगों का करते हैं निवारण
मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर असाध्य रोगों के निवारण और रोजगार व समस्याओं को दूर करने का दावा करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त आचार्य चंडीप्रसाद घिल्डियाल भी इस ज्योतिष महाकुंभ में होंगे। उनका मानना है कि मंत्रों की शक्ति को यंत्रों में समाहित कर उसके उपयोग से बड़ी से बड़ी बाधाओं को नियंत्रित किया जा सकता है।
आपकी कुंडली में आपकी सेहत का राज छिपा है। यह मानना है डॉ. संजीव सुंदरानी का। एक एनजीओ के माध्यम से कैंसर जैसे असाध्य रोगियों के प्रेरक कुरु डॉ. सुंदरानी ने 15 वर्षों के शोध के बाद पाया कि किसी भी व्यक्ति की कुंडली में होता है कि भविष्य में उसे क्या बीमारी हो सकती है। यह जानकर वह जातक को नियम, संयम की सलाह देते हैं। ताकि वह बीमारी, भविष्य में उसके लिए हानिकारक न बने।
प्रश्न कुंडली में माहिर
परिवार में अक्सर होने वाले छोटे-छोटे विवादों से हम परेशान रहते हैं। इनके पीछे भले ही वजह छोटी हो, लेकिन भविष्य में इनके गंभीर परिणाम के चलते परिवार तक टूट जाते हैं। इन विवादों का निवारण व्यक्ति की कुंडली में होता है। ऐसा माना है पीपीएस राणा का। यह पिछले कई वर्षों से इस पर शोध कर रहे हैं और इन्हें प्रश्न कुंडली के जरिए समस्याओं के निवारण में महारथ हासिल है।
ज्योतिष के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम
आचार्य रामलखन गैरोला की कई भविष्यवाणियां सत्य साबित हुई हैं। सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही ज्योतिष विद्या के प्रति रामलखन गैरोला को भी बचपन में लगाव हुआ और इससे सीखने की ललक जगी। धीरे-धीरे उनके गहन अध्ययन के बाद उनकी कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई। रामलखन गैरोला बच्चियों की निशुल्क कुंडली बनाते हैं। शिक्षा विभाग से ताल्लुक रखने वाले रामलखन गैरोला देवी के परम उपासक हैं।