आप भी दो दिन चलने वाले अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में निशुल्क पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद आप लगातार दो दिन तक ज्योतिष महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं। ज्योतिषियों के विचार सुन सकते हैं। सेमिनार के दौरान किसी को भी परामर्श का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके लिए आप अमर उजाला के नंबर 9675201318 पर कॉल कर अपना नाम और फोन नंबर बताकर पंजीकरण करा सकते हैं।
निशुल्क है ज्योतिष महाकुंभ
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ पूर्ण रूप से निशुल्क है। अगर कोई भी व्यक्ति आपसे इस महाकुंभ में परामर्श के लिए शुल्क मांगता है तो बिल्कुल न दें।
डॉ. निशा घई : हस्तरेखा विशेषज्ञ
डॉ. निशा घई हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिष आचार्य हैं। उनका मानना है कि किसी भी व्यक्ति की नियति पूर्व तय की जाती है और इसे बदला नहीं जा सकता है, लेकिन जागरूक और तैयार होने से व्यक्ति को दुष्प्रभावों को कम करने और सफ लता में वृद्धि करने में मदद मिल सकती है। निशा घई करियर, विवाह, होरोस्कोप, कुंडली विवेचन, प्रश्न कुंडली, हस्त विवेचन, अंक विज्ञान, नाम सुधार की विशेषज्ञ मानी जाती हैं।
पंकज खन्ना : ज्योतिष विद्या के माहिर
पंकज खन्ना को ज्योतिष विद्या का माहिर माना जाता है। ज्योतिषीय सलाह लेने के लिए विभिन्न धर्मों के लोग दुनिया भर के कोने-कोने से आते हैं।
डॉ. ऋ चा शुक्ला : हिंदू वैदिक एस्ट्रोलॉजी की माहिर
डॉ. ऋ चा शुक्ला ज्योतिष शास्त्र की गहरी जानकारी रखने के अलावा भारतीय विरासत की अच्छी समझ और एक प्रेरक वक्ता हैं। डॉ. शुक्ला हिंदू वैदिक ऐस्ट्रोलॉजी (पराशरी) की जानकारी रखती हैं। जिसके अनुसार मनुष्य का जीवन कर्म और भाग्य दोनों से चलता है।
डॉ. आचार्य जीतू सिंह : ज्योतिष में पीएचडी
डॉ. आचार्य जीतू सिंह ज्योतिष में पीएचडी हैं। उन्होंने 14 साल पहले ज्योतिष विधा में ईमानदारी और समर्पण के साथ काम शुरू किया था। आज उनकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक है।
डॉ. वाई राखी : टैरो कार्ड की जानकार
ज्योतिषाचार्य डॉ. राखी बीते दस साल से ज्योतिष विधा में अभ्यास कर रही हैं। डॉ. राखी अपनी भविष्यवाणियों में वैदिक ज्योतिष और अंक ज्योतिष के संयोजन का उपयोग अधिक सटीकता के लिए करती हैं।
अमृत नाथ डॉ. अमृतपाल : मेटाफिजिकल पैरानॉर्मल्स के माहिर
अमृत नाथ डॉ. अमृतपाल 33 सालों से ज्योतिष मेटाफि जिकल पैरानॉर्मल्स पर काम कर रही हैं। अमृत नाथ का दावा है कि डॉक्टर्स ने जिन लोगों के जीवन की आशाएं छोड़ दी थी, आज वह उनके आध्यात्मिक प्रयास से सुखद जीवन जी रहे हैं।
राजीव सेठी : ज्योतिष विज्ञान के जानकार
राजीव सेठी ने भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के दिल्ली चैप्टर से ज्योतिष में विशारद किया है। उन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में स्नातक की डिग्री भी हासिल की है। वे 2001 से अमेरिका में डिप्लोमा स्तर के छात्रों को ज्योतिष पढ़ाते रहे हैं।