ये भी होंगे खास
-पहली बार एनआईएम उत्तरकाशी की ओर से लाइव डेमो का प्रदर्शन।
-एनआईवीएच और निरामया योग ग्राम की ओर से योगा प्रदर्शन के अलावा जूडो और मार्शल आर्ट से संबंधित प्रदर्शन भी होंगे
- वसंतोत्सव में पांच वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा रैग पिकर्स बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
-पुष्प-प्रदर्शनी, प्रतियोगिता के लिए विभिन्न श्रेणियों कट फ्लावर, पॉटेड प्लांट अरेंजमेंट, लूज फ्लावर अरेंजमेंट, हैंगिंग पॉट्स जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी भी आयोजित होगी।