फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर जीतने को तैयार उत्तराखंड की बेटी, सितंबर में पाल नौका से करेंगी विश्व भ्रमण

Fri, 18 Aug 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालय की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी अपनी पांच साथियों के साथ आगामी सितंबर माह से समुद्र को जीतने निकलेगी। वर्तिका की अगुवाई में भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों की टीम पाल नौका आईएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारणी से पूरी दुनिया का चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन


पौड़ी जिले के श्रीनगर निवासी वर्तिका इससे पूर्व आईएनएसवी महादेई में सफलतापूर्वक कई अभियान पूरा कर चुकी हैं। नौ सेना ने उत्तराखंड की बहादुर वर्तिका को महत्वकांक्षी नविका सागर परिक्रमा की कमान सौंपकर पहाड़ का मान बढ़ाया है।  

वर्तिका के पिता प्रो. पीके जोशी केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। माता डा. अल्पना जोशी राजकीय महाविद्यालय (पीजी) ऋषिकेश में हिंदी विभागाध्यक्ष है। वर्तिका वर्ष 2010 में नौ सेना अधिकारी बनी। वर्तिका सहित छह महिला अधिकारी आईएनएसवी तारणी में  विशाल समुद्र की लहरों को चीरकर पृथ्वी का चक्कर मारेंगी।  
विज्ञापन


वर्तिका के पिता प्रो. जोशी ने बताया कि इस अभियान में वर्तिका की टीम  बिना रुके समुद्र की लहरों को चीरते हुए विश्व भ्रमण करेंगी। उनकी टीम सिर्फ 4 बंदरगाहों पर रुकेगी। महिला सशक्तीकरण और समुद्र में महिलाओं की भागीदारी का संदेश देने के लिए नौ सेना ने महिलाओं की टीम बनाई है।  

उन्होंने बताया कि नौ सेना में भर्ती होने के बाद वह ब्राजील के रियो डि जिनोरियो से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन तक पांच हजार नॉटिकल मील का समु़द्री अभियान तय कर चुकी है। वर्तिका ने केपटाउन से कोच्चि तक का सफर भी तय किया है।

26 जनवरी 2015 को को गणतंत्र दिवस की परेड में आयोजित झांकी में वह अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओमाबा के समक्ष नारी शक्ति का प्रदर्शन कर चुकी है। 2016 में उनकी टीम आईएनएसवी महदेई  में  विशाखापट्टनम से गोवा तक लगभग तीन हजार किमी की समुद्री यात्रा तीन सप्ताह में तय कर चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें