सेलाकुई। तुलाज इंस्टीट्यूट में इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत सिंह भंडारी डिप्टी एसपीडी उत्तराखंड, आशीष त्रिपाठी रीजनल कोऑर्डिनेटर, इनोवेशन सेल, एआईसीटीई शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली ने शिरकत की। इसके अलावा डॉ. रुचि, गौतम पंत और डॉ. सत्येंद्र पटनायक ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में डिजाइन थिंकिंग, मानव-केंद्रित समस्या और उसका समाधान, इनोवेशन इकोसिस्टम, स्टूडेंट स्टार्टअप इंटरेक्शन और स्कूलों में एंटरप्रेन्योरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार तिवारी, अतिरिक्त निदेशक डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. त्रिपुरेश जोशी, अभिषेक चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे। संवाद