फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आग से बचाव के विभिन्न उपायों का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

सेलाकुई। राजा रोड स्थित शिवालिक स्कूल में अग्निशमन दल ने आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। स्कूली बच्चों को आग से बचाव के विभिन्न उपायों का प्रदर्शन मॉकड्रिल के माध्यम से कराया गया। अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने सबसे पहले कागज की ढेर में आग लगाकर कार्बन डाइऑक्साइड से बुझा कर दिखाया।
विज्ञापन


इसके बाद सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर लगा आग बुझाकर दिखाया। अग्निशमन अधिकारी इसम सिंह ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए जागरूकता आवश्यक है। जागरूकता फैलाकर हम आग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। इस मौके पर तानिया त्यागी, राज शयाल शमी, रंजन, अंकित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें