फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Khel Mahakumbh: बॉक्सिंग में वंशिका, रीत और स्वास्ति ने जीते स्वर्ण पदक

Thu, 14 Dec 2023 01:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

पवेलियन ग्राउंड में अंडर-14 बालिका वर्ग के फुटबाल मुकाबले में दून वर्ल्ड स्कूल ने एसजीआरआर तालाब को 2-0 से हराया। इसके बाद दूसरे मैच में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने दून वर्ल्ड स्कूल को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
बॉक्सिंग - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में आठवें दिन अंडर-14, 17, 19 बॉक्सिंग व अंडर-14, 17, 19 बालिका वर्ग के फुटबाल मुकाबले खेले गए। फुटबाल के पहले मैच में दून वर्ल्ड स्कूल ने जीत हासिल की। वहीं बॉक्सिंग प्रतियोगिता के बालिका अंडर-14 वर्ग में वंशिका, रीत व स्वास्ति ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन


बुधवार को पवेलियन ग्राउंड में अंडर-14 बालिका वर्ग के फुटबाल मुकाबले में दून वर्ल्ड स्कूल ने एसजीआरआर तालाब को 2-0 से हराया। इसके बाद दूसरे मैच में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने दून वर्ल्ड स्कूल को 2-0 से हराया।

वहीं अंडर-17 वर्ग में केवि आईएमए ने एसजीआरआर नेहरूग्राम को 3-0 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में जीएसएफ ने दून वर्ल्ड स्कूल को 6-0 से हराया। तीसरे मैच में डीएफसी विकासनगर ने केवि अपर कैंप को 3-0 से हराया। वहीं, बालिका अंडर-19 वर्ग के फाइनल में जीएसएफ ने स्टेडियम ट्रेनीज को 2-0 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


Uttarakhand: ईडी ने अटैच की पूर्व डीएफओ किशन चंद की 31.88 करोड़ की संपत्ति, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हुई कार्रवाई

महाकुंभ की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालिका अंडर-14 आयु वर्ग के 36-38 किग्रा भार वर्ग में वंशिका, 38-40 किग्रा वर्ग में रीत और 44-46 किग्रा वर्ग में स्वास्ति ने स्वर्णिम पंच लगाया। अंडर-17 के 44-46 किग्रा में सृष्टि, 46-48 किग्रा वर्ग में राधिका, 48-50 किग्रा में अंजलि, 50-52 किग्रा में प्रिया, 52-54 किग्रा में साक्षी और 57-63 किग्रा वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जबकि अंडर-19 वर्ग के 45-48 किग्रा वर्ग में आरती, 48-51 किग्रा में ममता, 51-54 किग्रा में राजनंदिनी और 57-60 किग्रा वर्ग में अंशिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग के 40-42 किग्रा भार में चंचल, 42-44 किग्रा में अंकुश बिष्ट, 44-46 किग्रा में सचिन, 46-48 किग्रा में सुमित चंद, 48-50 किग्रा में मोहित, 50-52 किग्रा में मनीष और 52-54 किग्रा वर्ग में अंश ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग के 46-48 किग्रा वर्ग में तनुज सिंह, 48-50 किग्रा में पुरुषोत्तम, 50-52 किग्रा में अमित, 52-54 किग्रा में धीरज, 57-63 किग्रा में जिवितेश और 63-66 किग्रा वर्ग में ऋषभ सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें