फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसरोकारों की मुखर आवाज हैं रवींद्र : डॉ. अतुल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणी विहार वरिष्ठ नागरिक जन समिति ने वरिष्ठ राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जुगरान का नागरिक अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय धारा के प्रमुख कवि श्रीराम शर्मा प्रेम के आवास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद हुकुम सिंह गड़िया ने की, जबकि संचालन महामंत्री पीतांबर लोहनी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनकवि डॉ. अतुल शर्मा रहे। डॉ. शर्मा ने कहा कि जुगरान की मुखर और बेखौफ आवाज से उत्तराखंड की जनता को काफी उम्मीदें हैं। वक्ताओं ने बताया कि जुगरान पिछले 37 वर्षों से छात्र राजनीति,सामाजिक आंदोलनों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। राज्य और जनहित के लिए संघर्ष करते हुए वे लगभग 18 बार जेल भी जा चुके हैं, जिनमें बरेली सेंट्रल जेल और मैनपुरी जेल शामिल हैं। इस अवसर पर लेखिका रंजना शर्मा, कहानीकार रेखा शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र नौटियाल, नंदन सिंह नेगी, नसीम परवाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें