फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामीका, अनुराग और गरिमा ने विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौदयोगिकी महोत्सव में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अलग अलग समूहों में वामीका, अनुराग और गरिमा बहुगुणा विजेता बनें। तीनों विजेताओं को पांच-पांच हजार रुपये की नकद पुरस्कार की घोषणा हुई।
विज्ञापन

शनिवार को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स संस्थान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में छोटे व बड़े 20 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित हुए। तीन समूहों में विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। प्रतियोगिता के पहले समूह की प्रतियोगिता वमीका पुनहानी ने जीती। दून इंटरनेशनल की ओजस्वी ने दूसरा व धनंजय प्रताप सिंह बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे समूह के विजेता केवी ओएनजीसी के अनुराग रमोला बनें। सेंट जोसेफ कॉलेज के हार्दिक हटवाल दूसरे व यूपी के महक चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। तीसरे समूह में एचएनबी गढ़वाल विवि की गरिमा बहुगुणा विजेता रही। दूसरा स्थान डीएवी कालेज की साधना और तीसरा स्थान यूपी की शागुफ्ता त्यागी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में पहले स्थान के लिए पांच हजार, दूसरे स्थान के लिए तीन हाजर तीसरे स्थान के लिए दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे पूर्व सचिव शिक्षा मीनाक्षी सुंदरम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के नेशनल प्रेसीडेंट नरेंद्र सिंह, तकनीकी शिक्षा के निदेशक डॉ .हरि सिंह, प्रो एमपी जैन, डॉ. अश्वनी कांबोज, कार्यक्रम के संयोजक एवं टनकपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें