वैली ऑफ वर्ड्स अवार्डी नीलाक्षी सिंह की किताब खेला पर अंजुम शर्मा ने चर्चा कर किताब की बारीकियों पर प्रकाश डाला। शास्त्रीय नृत्यांगना विकिराज कदले और प्रशिता सुराणा ने इति नृत्य के दौरान अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर किया।
वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल में दूसरे दिन सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने युद्ध की कहानियों पर चर्चा की। इस मौके पर किताब वार स्टोरीज:1971-1999 भी लॉन्च की गई। इसके अलावा हिमज्योति की छात्राओं ने नृत्य और कई अन्य पुस्तकों पर इस दौरान चर्चा हुई।
विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग (सेनि.), लेफ्टिनेंट जनरल पीजीस पन्नू (सेनि.), ब्रिगेडियर जेएसएस बिष्ट (सेनि.), कर्नल डीपीके पिल्लई (सेनि.) शामिल हुए। इससे पहले आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी के कलाकारों ने सुबह राग सत्र में राग भटियार और राग भैरवी का गायन किया। इस मौके पर ‘यूक्रेन युद्ध नियमित युद्ध के बजाय आर्थिक प्रभुत्व के लिए है’ विषय पर नेशनल स्कूल डिबेट में छह फाइनलिस्ट ने एक-दूसरे को जमकर टक्कर दी।
इसके अलावा वैली ऑफ वर्ड्स अवॉर्डी नीलाक्षी सिंह की किताब खेला पर अंजुम शर्मा ने चर्चा कर किताब की बारीकियों पर प्रकाश डाला। शास्त्रीय नृत्यांगना विकिराज कदले और प्रशिता सुराणा ने इति नृत्य के दौरान अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर किया।
विज्ञापन
महोत्सव निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा ने वैली ऑफ वर्ड्स पुरस्कार विजेता ईरा पांडे के साथ आमदार शांतिनिकेतन पर चर्चा की। जबकि सोमेश्वर पांडेय ने आईआईपी निदेशक डॉ. अंजन राय की अध्यक्षता में एक सत्र में लेखक ममता कालिया के साथ जीते जी इलाहाबाद पर चर्चा की। शेखर गुप्ता और संजीव चोपड़ा ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ राष्ट्रीय हित पर चर्चा की। अंत में वैली ऑफ वर्ड-2022 के विजेता लेखकों को सम्मानित किया गया।