फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में विदेशी पर्यटकों की बढ़ी संख्या, अब तक 3428 पर्यटक कर चुके सैर

Fri, 27 Jun 2025 11:01 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

फूलों की घाटी में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी हर साल काफी पहुंचते हैं। पिछले साल 26 जून तक घाटी में 30 विदेशी पर्यटक आए थे, लेकिन इस साल 52 पर्यटक आ चुके हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : Facebook/ Uttarakhand Tourism
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में पर्यटकों की तादात लगातार बढ़ रही है। इस साल विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अभी तक 52 विदेशी समेत 3428 पर्यटक यहां आ चुके हैं। फूलों की घाटी में इस समय अलग-अलग प्रजाति के फूल खिल रहे हैं जो पर्यटकों को खासे आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन


यही कारण है कि घाटी में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी हर साल काफी तादात में पहुंचते हैं। पिछले साल 26 जून तक घाटी में 30 विदेशी पर्यटक आए थे, लेकिन इस साल 52 पर्यटक आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को घाटी में 26 विदेशी पर्यटक पहुंचे जिसमें 19 रूस के और सात लिथुआनिया के हैं।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag Bus Accident: अलकनंदा में जिंदगी की तलाश; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...एक शव और बरामद, आठ लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब तक घाटी में कुल 3428 पर्यटक आ चुके हैं, जबकि पिछले साल 26 जून तक 3324 पर्यटक आए थे। फूलों की घाटी वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इस समय वहां ब्लू पॉपी भी खिले हुए हैं, इसे हिमालयी फूलों की रानी भी कहा जाता है। यह फूल अगस्त तक खिला रहता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें