फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए 31 अक्टूबर से बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, लगातार बढ़ रही सैलानियों की संख्या

Mon, 15 Oct 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
VALLEY OF FLOWERS
विज्ञापन

विश्व धरोहर फूलों की घाटी 31 अक्तूबर से पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएगी। इस वर्ष अभी तक 14725 पर्यटक घाटी के सैर-सपाटे के लिए पहुंचे। इनमें 14061 भारतीय और 664 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

विज्ञापन


घाटी में बढ़ती पर्यटकों की संख्या से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को अभी तक 24 लाख 11 हजार की आय प्राप्त हुई है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि गत वर्ष की तुलना में इस बार अधिक पर्यटक घाटी के दीदार को पहुंचे हैं।

फूलों की घाटी दुनिया में एकमात्र ऐसी घाटी है, जहां 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। अपनी जैव विविधता के लिए यह घाटी विश्व विख्यात है। यहां फूलों के साथ ही दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों, परिंदों व जड़ी-बूटियों का दीदार भी पर्यटक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें