फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, खिलते हैं 300 से अधिक प्रजाति के फूल

Fri, 01 Jun 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
valley of flower
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन 43 सैलानियों ने घाटी के दीदार किए। घाटी में इस वक्त मौसम अनुकूल बना हुआ है। सैलानी आगामी अक्तूबर माह तक घाटी की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी बृजलाल भारती ने बताया कि घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंचने वाले पर्यटकों का घांघरिया में पंजीकरण करवाया जा रहा है। किसी भी पर्यटक को दोपहर दो बजे बाद घाटी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि फूलों की घाटी के लिए पर्यटक हेमकुंड साहिब ट्रैक पर घांघरिया तक पहुंचते हैं। फिर करीब चार किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद घाटी के दीदार होते हैं।

इसके लिए देश-दुनिया से पर्यटकों की आनलाइन बुकिंग भी आने लगी है। अब तक 80 देशी और 22 विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर चुके हैं।  फूलों की घाटी दुनिया में एकमात्र ऐसी घाटी है, जहां 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। अपनी जैव विविधता के लिए यह घाटी विश्व विख्यात है। यहां फूलों के साथ ही दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों, परिंदों व जड़ी-बूटियों का दीदार भी पर्यटक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें