फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर 32 लाख में ‘बुक’ हुए 800 दिल

Sun, 15 Feb 2015 02:40 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम पर्व पर दून के आठ सौ ‘दिल’ तकरीबन 32 लाख में ‘बुक’ हुए। दरअसल, फाइबर के बने केवल उन दिलों की संख्या आठ सौ है, जिनकी कीमत 3500 से लेकर 4000 रुपए थी। 140 रुपए की रेंज से शुरू होने वाले दिल तो प्रेमियों के बीच बड़ी संख्या में लिए-दिए गए।
विज्ञापन


देहरादून के पुराने चरणदास फ्लोरिस्ट के कौलागढ़ स्थित आउटलेट की बात करें तो यहां 4000 की रेंज वाले दिल के आकार के उपहारों की बुकिंग तकरीबन सौ रही। आउटलेट संचालक दीपक खन्ना की मानें तो प्रेम करने वालों ने जेब के मुताबिक दिल का आकार प्रकार देखा और पसंद किया। 800 और 1200 रुपए के दिल की तिजारत करने वाले भी कम नहीं थे।

इस फ्लोरिस्ट के शहर में तीन और आउटलेट हैं, पलटन बाजार, राजपुर रोड और ईसी रोड पर। सभी पर रिस्पांस बेहतरीन रहा। शहर के 70 प्रमुख फ्लोरिस्ट के यहां से भी दिलों की बिक्री खासी हुई।
विज्ञापन


धर्मपुर स्थित फ्लोरिस्ट मोहनीश बताते हैं कि हजारों के दिलनुमा उपहार की बुकिंग पहले से ही करानी पड़ती है। इससे जरूरत भर का लाट मंगा लेते हैं। बचे रहने की नौबत कम ही आती है।

50 लाख से अधिक के फूल बिके

राजधानी देहरादून में प्रेम पर्व दिल्ली के फूलों से महका। ज्यादातर कारोबारियों ने वैरायटी के मद्देनजर स्थानीय खरीदारी को नजरअंदाज किया।

अनुमान के मुताबिक शहर में वेलेंटाइन डे पर 50 लाख से अधिक के फूल बिके। बीते साल के मुकाबले कारोबार में 30 फीसदी
की बढ़ोत्तरी का दावा किया जा रहा है।

वेलेंटाइन डे के लिए फूलों के पीछे से ही महंगे आने के चलते मार्जिन कम होने की बात कही गई, लेकिन बेचने वालों की फिर भी चांदी रही। 20 रुपए की कली पैकिंग के साथ 60 रुपए से लेकर 80 रुपए तक में बिकी। सबसे ज्यादा खरीद इसी की हुई।

उपहार के साथ चाकलेट, केक तो लाजिमी था। यह भी खूब खरीदे गए। कारोबारियों की मानें तो उसमें तकरीबन 10 से 15 फीसदी बढ़त रही। यह दुकानें और दिनों के मुकाबले देर रात तक खुली रहीं।
विज्ञापन

200 से 500 रुपए प्रति पाउंड बिका केक

वेलेंटाइन डे पर केक 200 से 500 रुपए प्रति पाउंड तक बिका। राजपुर रोड स्थित एलोराज के मुदित गुलाटी की मानें तो सर्वाधिक दिल के आकार के केक खरीदे गए। चाकलेट्स का भी यही हाल था।

ज्वेलरी की तरफ भी बढ़ा हल्का रुझान
वेलेंटाइन डे पर उपहार के रूप में ज्वेलरी की ओर रुझान हल्का-सा बढ़ा दिखा। ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार खास पर चांदी के ब्रेसलेट, अंगूठी जैसे उपहार खासे खरीदे गए। सराफा मंडल के पदाधिकारी गौरव के अनुसार युवाओं में 1500 रुपए से लेकर 4000 रुपए तक के उपहार अच्छे बिके।

पूर्व संध्या पर पहले से कम हुआ काम
कारोबारी बताते हैं कि इस वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर काम पहले से कम रहा। आराघर स्थित फ्लोरिस्ट सुनील कुमार के अनुसार अमूमन वेलेंटाइन मनाने वाले एक दिन पहले शाम को आकर खासी खरीदारी करते थे। हालांकि इस दफा यह पूर्ति वेलेंटाइन डे के दिन हुई बिक्री से पूरी हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें