राय सिंह ने रचेल के साथ रचाई शादी
बरात आने पर दोनों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली। पंडित की उपस्थिति में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। दोनों के परिजनों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। रेचल के साथ उसकी माता और बहन भी थी।
इधर, अमेरिकी दुल्हन को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में बेहद उत्साह देखा गया। वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। परिजनों ने बताया कि रेचल और राय पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे।
इसके बाद राय सिंह को रेचल अमेरिका ले गई। लड़के के परिजनों की सहमति से दोनों ने पहले अमेरिका में विवाह किया। इसके बाद बुधवार को दोनों के परिजनों की उपस्थिति में काशीपुर में हिंदू रीति से विवाह संपन्न हुआ।