फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में उत्साह के आगे कम पड़ रहे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। तपती धूप में भी कोरोना के टीकाकरण के प्रति लोगों के उत्साह के आगे टीके कम पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस तुलना में टीके के स्लॉट कम बुक होने और टीके की कमी के चलते कई लोगों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ा। वहीं, कोविशील्ड के टीके की किल्लत होने के कारण ज्यादातर केंद्रों पर इसकी दूसरी खुराक ही लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 12895 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 86 केंद्रों पर देर शाम तक लगभग 11 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके थे। दूरदराज के क्षेत्रों से जहां कई केंद्रों पर ऑफसाइट पंजीकरण कर टीके लगाए गए, वहां से देर रात तक रिकार्ड मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय नहीं पहुंच पाया था। जबकि, लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार के लिए 91 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें विभाग ने लगभग 14 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास अब कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन के टीके भी कम मात्रा में बचे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि जिस तरह से लोगों में टीके के प्रति उत्साह दीख रहा है वह वाकई सुखद है। मंगलवार रात तक भी स्वास्थ्य महानिदेशालय से और टीके मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जैसे-जैसे टीके मिलते रहेंगे, टीकाकरण के अभियान में तेजी लाई जाती रहेगी। उधर, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और राजकीय जिला अस्पताल के गांधी शताब्दी अस्पताल में बने टीकाकरण केंद्रों पर मंगलवार को व्यवस्थाएं पहले से सुधरी नजर आई। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि स्थिति को देखते अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें