फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्पॉट काउंसिलिंग से भरेंगी खाली सीटें, यूटीयू 22 से खोलेगा खिड़की

Fri, 17 Jul 2026 02:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) से संबद्ध सरकारी व निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में स्पॉट काउंसिलिंग से खाली सीटें भरी जाएंगी। विवि ने दूसरे चरण की स्पॉट काउंसिलिंग के लिए 22 से 24 जुलाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन

विवि की ओर से सूचना के अनुसार प्रथम वर्ष के बीटेक, बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए, बी-फार्मा, फार्मा-डी, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमएचएम और एमफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के साथ-साथ बीटेक और बी-फार्मा में लेटरल एंट्री के जरिए द्वितीय वर्ष में भी दाखिले होंगे। स्पॉट काउंसिलिंग के दूसरे चरण में 22 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया चलेगी।
27 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा, जबकि 27 से 29 जुलाई तक अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। उधर विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी स्पॉट काउंसिलिंग में आवेदन करने से पूर्व सीट मैट्रिक्स में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। स्पॉट काउंसिलिंग के जरिए उन अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा, जो पूर्व काउंसिलिंग में प्रवेश नहीं ले सके या सीट से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें