फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने निकाली 26 हजार से ज्यादा भर्तियां, इस तारीख तक करें आवेदन

Tue, 27 Mar 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय रेलवे
बेरोजगारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
jobs
रेलवे ने जिन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है, उसमें असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्निशन शामिल हैं। इसमें एएलपी के 17,673 और विभिन्न टेक्निशयन के 8,829 पदों पर भर्तियां होंगी। पहले इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तिथि पांच मार्च 2018 तक थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च, 2018 कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
govt jobs
बोर्ड पहले ही आरआरबी एएलपी और टेक्निशयन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा दो वर्ष बढ़ा चुका है। अब 28 के बजाय 30 साल के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। वहीं, ओबीसी उम्मीदवार 33 और एससी/एसटी अभ्यर्थी 35 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ से अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

4 of 7
Job translator
इन तारीखों को रखें याद
आवेदन की आखिरी तारीख: 31 मार्च, 2018
फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 31 मार्च, 2018
परीक्षा की तारीख: अप्रैल/मई 2018

 
विज्ञापन

5 of 7
money
कितनी होगी आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी: 500 रुपये
एससी/एसटी/पीएच/EXSm: 250 रुपये
महिला उम्मीदवार: 250 रुपये
(नोट: फीस डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन या बैंक चालान के जरिये ऑफलाइन भी जमा की जा सकती है।)

 
विज्ञापन

6 of 7
technical jobs
आयु सीमा (नए नियम के अनुसार)
न्यूनतम: 18 वर्ष
सामान्य के लिए: 30 साल
ओबीसी के लिए: 35 साल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
JOB ALIMCO
सामान्य के नौ हजार से ज्यादा पद
असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी): कुल 17,673
सामान्य: 9,230
ओबीसी: 4,363
एससी: 2,694
एसटी: 1,387

टेक्निशन: Total 8,829
सामान्य: 4,563
ओबीसी: 2,162
एससी: 1,363
एसटी: 738
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें