डांस ग्रुप के साथ भीमताल में एक शादी समारोह में आई उज्बेकिस्तान की युवती से साथियों ने दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसने साथियों से ऐसा मजा चखाया कि कभी भूल नहीं पाएंगे।
झगड़ा होने पर साथियों ने उसे लामाचौड़ के पास गाड़ी से उतार दिया। विदेशी महिला की शिकायत पर मुखानी पुलिस ने सात साथियों को पकड़ लिया और 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।
भीमताल में आयोजित एक शादी समारोह में दिल्ली से डांस ग्रुप आया था।
डांस ग्रुप ने बुधवार रात समारोह में भाग लिया। इस बीच साथियों की अभद्रता परेशान उज्बेकिस्तान निवासी इकरमोवा उर्फ अक्साना (32) रोने लगी। साथियों ने उसे समझाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में भी विवाद होने पर लामाचौड़ के पास उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया।
विदेशी युवती ने पुलिस को फोन किया तो थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने कालाढुंगी पुलिस को अलर्ट कर दिया। विदेशी युवती से दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गाड़ी समेत हिरासत में लेने के बाद सभी को मुखानी थाने भेज दिया।
पुलिस ने सातों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस गाड़ी में दिल्ली के मीतनगर सलोनी बंबुरी फाटक निवासी आरती सिंह (24), शहादरा भोलानाथ नगर निवासी भारती तिवारी (28), सुल्तानपुरी निवासी शमशाद (23), जेजे कालोनी ठाकुर बिहार सरस्वती नगर निवासी दिलीप कुमार (22), दिलशाद कालोनी निवासी अनिल कुमार (45), तुलसी निकेतन साहिबाबाद गाजियाबाद निवासी किशनलाल (40), विश्वासनगर सहादरा निवासी सूरज (21) बैठे थे।
पुलिस के समक्ष विदेशी युवती ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी, फिर भी पुलिस ने सातों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि रात में खाने पीने के दौरान भीमताल में इस ग्रुप के बीच विवाद हुआ था। विदेशी युवती की सहमति पर उसे साथियों के साथ दिल्ली भेजा गया है।
इंटरनेट पर चैट से हुआ प्रेम
विदेशी युवती ने एलआईयू को बताया कि एक युवक से इंटरनेट पर चैटिंग के दौरान प्यार हो गया। इस पर वह अपना वतन छोड़कर दिल्ली आ गई। दिल्ली में ग्रुप के लोगों ने उसे चलने के लिए कहा तो वह पहाड़ की खूबसूरती देखने के लिए चली आई थी। इधर एलआईयू ने विदेशी युवती से दोपहर बाद संपर्क किया तो पता चला कि वह सुरक्षित दिल्ली पहुंच गई है।