फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परीक्षा केंद्र बनाने से पहले संस्थानों को देना होगा रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूटीयू ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 93 संस्थानों को भेजा पत्र
विज्ञापन

- संस्थानों के पास कंप्यूटर, इंटरनेट, फोटो स्टेट मशीन, सीसीटीवी और प्रिंटर का होना आवश्यक
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा 12 जनवरी से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विवि से संबद्ध संस्थानों को पहले अपना रिपोर्ट कार्ड देना होगा। इसमें जानकारी देनी होगी कि उनके पास कंप्यूटर, इंटरनेट, फोटो स्टेट मशीन, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूप और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इस संबंध में विवि ने प्रदेशभर की 93 संस्थानों को पत्र भेजा है। विवि की परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाती सिंह राजपूत की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 30 से 45 मिनट पहले भेजा जाता है। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर यह तमाम सुविधा का होना अनिवार्य है, जिसकी जानकारी विवि ने मांगी है। संस्थानों को यह सभी जानकारी सात जनवरी तक विवि को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद उन जानकारियों की जांच कर विवि की ओर से फैसला लिया जाएगा कि परीक्षा केंद्र बनाया जाना है या नहीं। दरअसल, परीक्षा केंद्र पर इन सब सुविधाओं का होना इसलिए भी जरूरी है ताकि परीक्षा में पूरी पारदर्शिता रहे और धोखाधड़ी रुके। इसके साथ ही यह संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी निभाने और परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित करने में मदद करती हैं।
विज्ञापन




विवि पर लग चुके हैं अनियमितता के आरोप
विवि पर पहले परीक्षा परिणाम में अनियमितता के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी, यूजरनेम व पासवर्ड में अनियमितता के आरोपों से बचने के लिए विवि ने ये कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें