फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू के पूर्व कुलपति बने एआईयू के अध्यक्ष

Mon, 04 Jul 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
AIU president durg singh
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले वह एआईयू में बतौर सचिव अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालयों में अकादमिक तौर पर कई बड़े परिवर्तन कराने की गुंजाइश जताई।
विज्ञापन


एआईयू के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. डीएस चौहान उत्तराखंड तकनीकी विवि में कुलपति पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यूटीयू के सुद्धोवाला स्थित नए खूबसूरत परिसर को बनाने का श्रेय प्रो. चौहान को ही जाता है।

वर्तमान में जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा में कुलपति प्रो. चौहान ने बताया कि वह एआईयू में नए नियुक्त होने वाले सभी कुलपतियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाएंगे। ताकि, जब वह यूनिवर्सिटी में जिम्मेदारी संभालें तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सातवां वेतन आयोग पर भी अपना रुख अपनाएंगे। इसके अलावा सभी विश्वविद्यालयों से आपसी बातचीत का चैनल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सभी विवि की विषयवार सूची तैयार की जाएगी कि किस विवि में कौन से प्रोफेसर किस विषय के हैं। ताकि जब भी कहीं एक्सपर्ट के तौर पर उनकी जरूरत हो तो आसानी से बात की जा सके। उन्होंने कहा कि एआईयू का एक्टिव रोल है। विश्व और भारत के विवि के मिले जुले संघ जैसे कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज के लिए विश्व का कॉमन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। ताकि, यहां से विदेश में जाने वाले छात्रों को समस्या न हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें