फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उत्तराखंडः पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल मैनेजर सहित एक युवक हिरासत में

Fri, 05 Oct 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
sex racket

ट्रांजिट केम्प थाना क्षेत्र के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा कर पुलिस ने दो युवतियों को बरामद करने के साथ ही होटल के मैनेजर सहित एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को ट्रांजिट केम्प थाना की फुलसूंगा रोड स्तिथ होटल ओजस मैं देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली।



सूचना पर सीओ स्वतंत्र कुमार ने एसओजी प्रभारी एके सिंह और एएसआई प्रकाश भगत के साथ होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को होटल के दो कमरों में होटल मैनेजर रुद्रपर आवास विकास निवासी रिंकल खुराना और गाजियाबाद यूपी निवासी अभिषेक दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान करीब आधा दर्जन युवक मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने होटल मैनजर और युवक के साथ ही युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।  पूछताछ मैं पता चला कि दोनों युवतियों को 50 हजार रुपये मैं गाजियाबाद यूपी से रात भर की बुकिंग के लिए बुलाया गया था। जिसके एवज में मैनेजर रिंकल ने अभिषेक को 25 हजार रुपये एडवांस दिए थे। एक माह तक युवतियों को होटल में रखने की योजना थी, जिसके लिए अलग से सौदा किया गया था। 


मौके से पुलिस ने 4 मोबाइल फोन और काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। सीओ सिटी स्वतन्त्र कुमार ने बताया कि युवतियों की काउंसिलिंग की जाएगी। होटल मैनेजर रिंकल और अभिषेक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद रैकेट से जुड़े कुछ और लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें