फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टहल रहे बुजुर्ग को बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Fri, 18 Aug 2023 04:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)

सार

Uttarkashi Accident News: बुजुर्ग नथु हमेशा की तरह सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही टीजीएमओ की बस ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से आ रही एक बस ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे मुराड़ी गांव निवासी नथु (80) पुत्र सुनकु हमेशा की तरह सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही टीजीएमओ की बस संख्या uk07 pc 0787 ने उन्हें रौंद दिया।

Uttarakhand: कोटद्वार में कार खाई में गिरने से एक की मौत, यमुनोत्री के पास पहाड़ी से फिसलकर बुजुर्ग की गई जान
विज्ञापन


इस दौरान उनकी मौके पर जान चली गई। पुलिस बस को कब्जे में लेकर वाहन चालक को चौकी ले गई। एसआई विक्रम तोमर ने बताया कि पंचनामे की कार्यवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें