सीएचसी नौगांव में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम बड़कोट और सीएमओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। मामले में किसी की भी लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
महिला का हीमोग्लोबिन बहुत कम था। परिजनों को बड़े अस्पताल में प्रसव कराने का सुझाव दिया था। लेकिन उन्होंने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सीएचसी में ही प्रसव कराने की बात कही। जटिल ऑपरेशन के बाद महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। लेकिन अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
-डॉ. निधि रावत, एमएस, सीएचसी