ड्रिलिंग के बाद की कार्रवाई के लिए की गई मॉक ड्रिल
सिलक्यारा टनल में फंसे 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और अन्य आपातकालीन कवायदों को लेकर पुलिस, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआएफ के जवानों ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान जरूरत पड़ने पर अंदर फंसे लोगों को पाइप के अंदर घुसकर बाहर निकालने, उनके मेडिकल चेकअप को लेकर तैयारी परखी गई।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने इस बताया कि ड्रिलिंग की कार्रवाई के बाद रेस्क्यू के अगले चरण में पाइप के जरिए अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के काम में किसी तरह की दिक्कत न आए इसे लेकर मॉक ड्रिल की गई है।
ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सभी आपदा राहत से जुड़ी एजेंसियों के बीच अच्छा समन्वय रहे। एसपी ने बताया यहां पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आईटीबीपी की टुकड़ियां चौबीसों घंटे तैनात हैं। जो कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू सेवाएं देंगी। प्राथमिक उपचार के लिए साइट के बाहर ही मेडिकल सहायता केंद्र बनाए गए हैं।